विवेकानन्द केन्द्र शिमला शाखा द्वारा वैचारिक गोष्ठी : "आदर्श समाज व्यवस्था" का रविवार, ७-अप्रैल-२०१३ को आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत ३ ॐकार एवं प्रार्थना के साथ हुई। स्वाध्याय वर्ग प्रमुख श्री धर्मेन्द्रकुमारजी द्वारा "धर्म के लिए जिए, समाज के लिए जिए" गीत, उपस्थित सभी द्वारा दोहराया गया ।
विवेकानन्द केन्द्र शिमला शाखा के नगर संगठक श्री हार्दिकजी ने विवेकानन्द केन्द्र की देश में चल रही गतिविधी के बारे बताते हुए, वर्षभर चलने वाले स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह के बारे में अवगत कराते हुए, सभी को इस समाज नवोत्थान के कार्य में सम्मिलित होने कि अपील की। विव